फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal trapped in book transportation case

Basti News: किताब ढुलाई मामले में फंसी प्रधानाध्यापक

Tue, 23 Jul 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Principal trapped in book transportation case
कुदरहा। प्राथमिक विद्यालय टिकुइया के बच्चों से किताबों की ढुलाई कराने की मामले में प्रधानाध्यापक फंसती जा रही हैं। उनके स्पष्टीकरण से नाखुश बीएसए अनूप कुमार ने दोबारा साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तलब किया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते झोले में किताब ढुलाई का वीडियो वायरल हुआ था। तब बीएसए ने बीईओ कुदरहा छनमन प्रसाद गौंड को मामले की जांच कर तीन दिनों में आख्या तलब की थी। जांच के तहत बीईओ ने प्रधानाध्यापक से लिखित में जवाब तलब किया। बीईओ की जांच आख्या व प्रधानध्यापक के जवाब से बीएसए संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि 23 जुलाई को कार्यालय में उपस्थिति होकर साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बीएसए ने बताया कि बच्चों से किताब ढुलाई कराना नियम विरुद्ध है। यदि प्रधानाध्यापक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed