फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal Secretary reached Mandi to know the status of wheat procurement

गेहूं खरीद का हाल जानने मंडी पहुंचे प्रमुख सचिव

Mon, 27 Apr 2020 08:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary reached Mandi to know the status of wheat procurement
बस्ती में मंडी समिति का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव। - फोटो : BASTI
गेहूं खरीद का हाल जानने मंडी पहुंचे प्रमुख सचिव
विज्ञापन

बस्ती। कोविड-19 में जिले को रेड जोन घोषित किया गया है। इसके चलते यहां प्रदेश की नोडल टीम डेरा डाले है। सोमवार को टीम के अगुवा प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा मय दलबल मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सदर क्षेत्र के केंद्र प्रभारी संजय जायसवाल से फीड बैक लिया। खरीद की स्थिति जानी।
दिन में करीब 12 बजे केंद्र पर पहुंचे प्रमुख सचिव ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया, किसान पंजीयन व सत्यापन तथा गेहूं के गुणवता परख की प्रक्रिया को मौके पर ही कराकर देखा। निरीक्षण के समय तक साऊंघाट केंद्र पर 47 किसानों से 2186 क्विंटल की खरीद की जा चुकी थी। क्रय केंद्र से 148 किसानों को विभिन्न तिथियों में टोकन जारी किया गया था। सोमवार को सात किसानों को खरीद के लिए टोकन जारी हुआ था, जिसमें से मौके पर चार किसान की खरीद की जा चुकी थी। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने खरीद प्रक्रिया में लगे अधिकारियों की पीठ थपथपाई। इस मौके पर नोडल अधिकारी आईजी विजय भूषण, डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका व खरीद एजेंसियों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव के निरीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा कि शासन खरीद को लेकर सतर्कता बरत रहा है। उसकी मंशा है अधिक से अधिक किसानों का गेहूं आसानी से खरीद कर उसे उत्पाद का वाजिब मूल्य दिला दिया जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी की जा चुकी है। पंजीकृत किसानों से खरीद का सिलसिला तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed