{"_id":"649200ce4c40ba77d10dd9b6","slug":"primary-teachers-union-alleges-rigging-in-composite-grant-basti-news-c-207-1-bst1001-248-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने कंपोजिट ग्रांट में लगाया धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने कंपोजिट ग्रांट में लगाया धांधली का आरोप
Wed, 21 Jun 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ने जिला प्रशासन को सात करोड़ रूपये के कम्पोजिट ग्रान्ट
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में भेजे गए कंपोजिट ग्रांट के सात करोड़ रुपये के गोलमाल का मामला तूल पकड़ लिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम के प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन देकर मामले की जांच की मांग उठाई है।
संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने आरोप लगाया कि परिषदीय विद्यालयों में भेजे गए कंपोजिट ग्रांट के 7 करोड़ रुपये के कार्य, भुगतान और जीएसटी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ धन की रिकवरी की मांग उठाई। कहा कि जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची जारी कर उसे ऑनलाइन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 27 जून को लखनऊ में आयोजित हुंकार रैली में बस्ती से हजारों शिक्षक हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस मौके पर अभय सिंह यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, रजनीश मिश्र, अंबिका पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, इजहारूल हक, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।