{"_id":"5798fbea4f1c1bbf6121e37f","slug":"prevented-the-salaries-of-six-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शिक्षकों का वेतन रोका
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले दूध का सच जानने के लिए बुधवार को निकले एमडीएम के डीसी अमित कुमार मिश्र को छह स्कूलों के शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब मिले। इनमें दो स्कूल में बच्चों को दूध नहीं मिला। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि गैर हाजिर रहने वाले और दूध न पिलाने वाले स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। एमडीएम और स्कूलों में न जाने वाले शिक्षकों के विरुद्घ इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी। अगले चरण में ब्लॉकवार अभियान चलाया जाएगा।
एमडीएम के जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को कुल 16 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें महेबा जोतमाली स्कूल के सुषमा मिश्रा व जिज्ञासू राव गैर हाजिर मिले। देवखाल स्कूल के जमीउल्लाह, प्राइमरी स्कूल बसथनवा के अनुदेशक आशीष सिंह भी स्कूल से नदारद मिले। जबकि जामिया लतीफिया स्कूल छावनी बंद मिला। वहीं महेवा जोतमाली स्कूल के जमीउल्लाह अंसारी एवं एकमा हिरनीया स्कूल के सतीश का वेतन बच्चों को दूध न पिलाने के कारण रोका जाएगा।