फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   President Draupadi Murmu

Basti News: जनपद पहुंची साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

Thu, 14 Sep 2023 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Sep 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu
सपा साइकिल यात्रा
कलवारी। लोक जागरण अभियान के तहत निकाली गई साइकिल यात्रा का बुधवार को जनपद आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर टांडा पुल के पास लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में यात्रा को सपाइयों ने हाथों हाथ ले लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में सपाई टांडा पुल के पास एकत्र हुए। कुछ ही देर बाद यहां साइकिल यात्रा पहुंची। चमनगंज चौराहे पर आकर यात्रा सभा में तब्दील हो गई। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मीडिया सहित अधिकांश प्रमुख संस्थाओं को अपने कब्जे में कर लिया है। उत्तर प्रदेश के 2022 का चुनाव इसका उदाहरण है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, सपा नेता विजय विक्रम आर्य, राजेंद्र चौधरी, रामकिशुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed