फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations intensify to deal with the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज

Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensify to deal with the third wave of Corona
जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्वथ कर्मी। - फोटो : BASTI
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज
विज्ञापन

ऑक्सीजन के बाद अब संसाधनों की उपलब्धता कराई जा रही सुनिश्चित
बस्ती। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। पुरानी स्थितियों को फिर से न झेलना पड़े, इसे लेकर शासन ने इस बार तैयारी की है। कोरोना काल में ऑक्सीजन, बेड व एक्सरे की भी जरूरत पड़ी थी। ऐसे में तीसरी लहर से जंग में कोई कसर बाकी न रहे, इस प्रयास को फलीभूत किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि जहां ऑक्सीजन के छह जनरेटर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, वहीं लेबल वन के अस्पताल रुधौली सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई है।
कोरोना की तीसरी लहर फिलहाल अभी नहीं आई है, मगर महानगरों में केस आने लगे हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है, मगर शासन-प्रशासन इन स्थितियों को लेकर सतर्क हो गया है। पिछली बार की तरह संसाधनों व बेड की कहीं कोई कमी न रहने पाए इसका पूरा खाका तैयार कर उसे अमल में लाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जिले में अकेले मेडिकल कॉलेज में तीन, जिला अस्पताल व हर्रैया में तीन ऑक्सीजन जनरेटर सेंटर बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरे लहर से निपटने के लिए जिले के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय पूरी तरह तैयार हैं। 19 नवंबर को मॉक ड्रिल किया जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा तंत्र पूरी तरह तैयार है। यदि विषम स्थिति पैदा होगी तो पूरी ताकत लगा दी जाएगी। क्योंकि अब न तो दवा की कोई कमी है और न ऑक्सीजन की। रुधौली में डिजिटल एक्सरे मशीन भी स्थापित की गई है। रुधौली में कोरोना का लेबल वन अस्पताल है। ऐसे में एक्सरे की जरूरत पड़ सकती है। संसाधन, बेड, व अन्य सुविधाओं को चाक चौबंद कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

298 बूथों पर 11 हजार लोेगों को लगा टीका
बस्ती। जिले में बुधवार को 298 बूथों पर अभियान चलाकर छूटे लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 33 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, मगर 11 हजार लोगों को ही टीका लग सका।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। बीमार व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगया जा रहा है। बुधवार को चले अभियान में महिला अस्पताल में 150 को कोविशील्ड, 55 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 96 को कोविशील्ड व 40 को को-वैक्सीन लगी। अब तक 17 लाख 30 हजार 758 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि शहर में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए टीकाकरण किया गया।
सीएचसी साऊंघाट में विभिन्न बूथों पर 877 लोगों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि 259 को कोविशील्ड प्रथम व 602 को द्वितीय डोज, 12 को को-वैक्सीन प्रथम व चार को द्वितीय डोज दी गई।

जिले में 823 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
बस्ती। जिले में बुधवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से 823 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट जारी की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिला पूरी तरह से कोविड मुक्त है। लगातार जांच निगेटिव रिपोर्ट आना राहत की बात है। कोरोना संक्रमण से अब तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है। 1975 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। उधर, नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बड़ेवन ओवरब्रिज के पास कोविड जांच के लिए 1120 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed