फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   preparations for yoga day

योग से निरोग का मंत्र देने आज जुटेंगे बच्चे और बुजुर्ग

Fri, 21 Jun 2019 12:00 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
preparations for yoga day
स्टेडियम में बिछाया गया मैट। - फोटो : amar ujala
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में सुबह छह बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन

 योग से निरोग रहने की विधियों को प्रशिक्षक बताएंगे। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी विभाग को दी गई है। जबकि कई संगठनों की ओर से स्कूलों में भी योग सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा शिक्षक, छात्र-छात्राएं, गैर सरकारी संगठनों तथा जन सामान्य की भागीदारी होगी। सुबह नौ बजे तक योग की पाठशाला चलेगी। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ ही पांचों विधायक, पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे।  मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, एसपी पंकज कुमार, चिकित्सक भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक सूचना ने सभी से अपील की है। साथ ही सुबह छह बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर योग के साथ निरोग रहने के मूल संदेश को आमजन तक पहुंचाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘योगा फॉर पीस’ का स्लोगन जारी, तय हुए स्थल
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इसके लिए ‘योगा फॉर पीस’ का स्लोगन बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह निर्णय सावित्री विद्या विहार में योग अभ्यास प्रशिक्षण शिविर में लिया गया। जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति डॉ. प्रवेश कुमार ने यह जानकारी दी है। 
 भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के लिए संस्था ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ मिलकर 50 से अधिक योग शिविरों के लिए महिला एवं पुरुष योग शिक्षकों की तैनाती की है। प्रदेश संयोजक उत्तर भारत वन (आईडीवाई) इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन एवं पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षक डॉ नवीन सिंह योगी ने अंतरराष्ट्रीय उत्सव में सुबह खाली पेट और ढीले वस्त्रों में सपरिवार अपने नजदीकी कक्षा में अवश्य पहुंचने का आह्वान किया है। कहा कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है। यह शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मानसिक तनाव से छुटकारा पाना हो या काम पर ध्यान लगान हो तो योग आपकी मदद करेगा।  योग शिक्षक प्रशिक्षक गरुण ध्वज पांडेय ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्टेडियम, किसान डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, राजा शिवपति सिंह पार्क शिवा कॉलोनी, सदर ब्लॉक, अमहट घाट, स्वामी दयानंद विद्यालय, बभनगांवां व केन्द्रीय विद्यालय आदि स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा हर्रैया में विक्रमादित्य सिंह, रुधौली में अनिल श्रीवास्तव और दिनेश चन्द्र पांडेय व भानपुर में सुभाष चन्द्र सोनी, सुभाष चंद आर्य, श्रवण कुमार एवं अनुराग शुक्ला क्षेत्रीय शिविर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हियुवा की योग दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी
बस्ती। योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य व प्रकृति के बीच बेहतर सामंजस्य बैठाती है। बदलती जीवन शैली में चेतना बनकर योग प्रकृति से सामंजस्य बैठाता है। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकती है। ये उद्गार हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने व्यक्त किए। वे योग दिवस की पूर्व संध्या पर अमहट घाट स्थित शिवमंदिर परिसर में योगाभ्यास एवं संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि योग सभी को एक सूत्र में पिरोने का मंत्र है। तत्पश्चात योग शिक्षक मुन्ना सिंह ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, प्रकाश चौधरी, राम दिनेश चौधरी, कन्हैया लाल, जितेंद्र यादव, सूरत प्रसाद दूबे, दुर्गेश भारतवंशी, धर्मेंद्र कमार, बृजेंद्र कुमार, विनय चौधरी, गिरजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

सुबह छह बजे से चलेगा योग शिविर
भानपुर। योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे से 6:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी ब्लॉक कर्मी प्रतिभाग करेंगे। बृहस्पतिवार को बीडीओ रामनगर हरिश्चंद्र ने यह जानकारी दी है। जबकि एसडीएम व तहसीलदार सहित सभी तहसील कर्मी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी एसडीएम राजेश सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed