{"_id":"689e39f6b0b547e8c605bcd0","slug":"preparations-for-shri-krishna-janmashtami-are-in-full-swing-devotees-will-observe-fast-tomorrow-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142043-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालु कल रखेंगे व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालु कल रखेंगे व्रत
Fri, 15 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को नगर से लेकर गांव तक मनाया जाएगा। दो दिन पहले से बाजारों में लोग खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। पंचांग के मुताबिक अष्टमी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार 15 अगस्त की रात 11:52 बजे होगा, जबकि उदया तिथि के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र का आरंभ 17 अगस्त की सुबह 3:18 बजे से होगा।
पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि ज्योतिष नियमों के अनुसार यदि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग न हो, तो उदया तिथि को ही जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार 16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से आयोजित होगा।
शहर के कटरा, महरीखांवा मोहल्ला, गांधीनगर, रोडवेज, रेलवे स्टेशन के निकट, मंगल बाजार, नई बाजार, पांडेय बाजार सहित प्रमुख मोहल्लों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी और आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। संवाद