फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Republic Day celebrations in full swing

Basti News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज

Fri, 23 Jan 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Republic Day celebrations in full swing
बस्ती। गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रभातफेरी से लेकर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बच्चों को अभ्यास कराया जा रहा है। भाषण, नृत्य, नाट्य आदि प्रतियोगिताओं के लिए बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर भी तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराई जा रही है। एक दिन पहले ही इन स्थलों को तिरंगा लाइट से रोशन किया जाएगा। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को पहले ही कार्यालयों की सफाई, साज-सज्जा एवं ध्वजारोहण का निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुपालन में सरकारी कार्यालयों की भी सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस परिसर में प्रस्तावित है। गणतंत्र दिवस के दिन परेड के लिए जवानों को अभी से अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिथियों के सामने जवान परेड करके मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां करेंगे। इस दिन सुबह सात बजे स्टेडियम परिसर से मध्यम गति से दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे से सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

8:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में झंडा रोहण, राष्ट्रगान के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। सभी तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। पैड़ा में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मेला एवं ध्वजारोहण का आयोजन होगा। राजकीय संप्रेक्षण गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फल एवं मिष्ठान आदि का वितरण, जिला कारागार में विचार गोष्ठी, फल एवं मिष्ठान का वितरण, नगर बाजार खास स्थित स्मारक स्थल पर मेला एवं ध्वजारोहण तथा पौधारोपण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed