फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation to embezzle 2.50 quintals of synthetic cheese and three quintals of khova busted

Basti News: 2.50 क्विंटल सिंथेटिक पनीर व तीन क्विंटल खोवा खपाने की तैयारी का भंडाफोड़

Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation to embezzle 2.50 quintals of synthetic cheese and three quintals of khova busted
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हा में पनीर फैक्ट्री पर छापा।
जिले में मिलावटी पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़ हुआ है। सोमवार की रात हुई कार्रवाई में मौके पर ढाई क्विंटल तैयार पनीर, तीन क्विंटल खोया और 900 लीटर दूध बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि 2.50 क्विंटल सिंथेटिक पनीर व तीन क्विंटल खोवा बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह दूध और दुग्ध उत्पाद सिंथेटिक माना जा रहा है। फिलहाल दो दर्जन नमूने एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


2.50 क्विंटल सिंथेटिक पनीर व तीन क्विंटल खोवा खपाने की थी तैयारी चल रही थी। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ सोमवार की आधी रात फैक्टरी पर छापा मारकर इसका भंड़ाफोड़ कर दिया। मौके पर ढाई क्विंटल तैयार पनीर, तीन क्विंटल खोवा और तीन ड्रम में 900 लीटर दूध बरामद किया गया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दूध व संपूर्ण दुग्ध उत्पाद सिंथेटिक माना जा रहा है। टीम ने दो दर्जन नमूने एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नगर बाजार स्थित ग्राम पाल्हा में रात में 1:40 बजे छापा मारा। छापा पड़ते ही फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। मौके पर मिले दूध और अन्य सामग्रियों का हिसाब फैक्टरी मालिक नहीं दे पाए। प्रशासन को फैक्टरी में सिंथेटिक पनीर बनाए जाने की सूचना मिली थी। एसडीएम ने बताया कि पाल्हा निवासी फैक्टरी के मालिक राधेश्याम यादव के पास वैध लाइसेंस है। मगर, हिसाब-किताब गड़बड़ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापे के दौरान पूरी फैक्टरी की वीडियोग्राफी कराई गई है। उसके मालिक राधेश्याम यादव के पास दूध का कोई हिसाब व रजिस्टर भी नहीं पाया गया, गहराई से जांच कराई जा रही है। खाद्य पदार्थों के नमूने सिंथेटिक होने के संदेह के आधार पर नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2021 में पकड़ा था 10.50 क्विंटल मिलावटी पनीर
पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दिसंबर 2021 में राजा बाजार सेंट्रल बैंक के पास एक फैक्टरी से 10 क्विंटल 50 किलोग्राम मिलावटी पनीर, 36 बोरी मिल्क पाउडर, 36 टीन सोयाबीन व मिलावटी पनीर बनाने के उपकरण बरामद किए थे।
सिंथेटिक पनीर व दूध जान के लिए खतरनाक
सिंथेटिक दूध व पनीर से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी नहीं मिलता है। यह पोषक तत्वों के बजाय लीवर व आंताें को भी बीमार और कमजोर कर देता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। शरीर में तमाम बीमारियां घर कर जाती हैं। पाचन तंत्र खराब होने से फूड प्वाजनिंग, फैटी लीवर, शुगर आदि की बीमारी हो सकती है।

-प्रो. डॉ. रजत पांडेय, मेडिसिन विभाग, मेडिकल कॉलेज
अभी तक जिले में कभी नहीं पकड़ा गया सेंथेटिक दूध व दुग्ध उत्पाद
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अब तक दूध व पनीर के जो भी नमूने फेल आए हैं उनमें अपमिश्रण के रूप में पानी अथवा पाउडर ही पाया गया है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं हैं। फिलहाल संदेह के आधार पर पाल्हा में छापा मारकर में पनीर, खोया व दूध पकड़ा गया है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed