फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prem Indusekhar elected president and secretary

प्रेमनाथ अध्यक्ष व इंदुशेखर चुने गए सचिव

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prem Indusekhar elected president and secretary
डाक कर्मचारी संघ का द्विवर्षीय सम्मेलन हुआ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय  डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का द्विवार्षिक मंडलीय सम्मेलन रविवार को  प्रधान डाकघर बस्ती परिसर में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राम चंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय  डाक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वाईटी मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार डाक विभाग के अतिरिक्त विभागीय कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान मुख्य रुप से सातवें  वेतन आयोग में लंम्बित मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों  का चयन हुआ। जिसमें प्रेमनाथ  उपाध्याय अध्यक्ष, इन्दुशेखर मिश्र सचिव,  शंकर सिंह कोषाध्यक्ष  व राम मूरत को सहायक सचिव चुना गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों व  मण्डल के पदाधिकारियों ने विभागीय समस्याओं के साथ ही स्थानीय समस्याओं पर  भी चर्चा की। सम्मेलन में कपींद्र सिंह, सूर्य लाल पांडेय समेत बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के कर्मचारी मौजूद  रहे।
विज्ञापन

पोस्टमैन संवर्ग के पदाधिकारियों का हुआ चयन
  राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग का भी मंडलीय  द्विवार्षिक सम्मेलन प्रधान डाक घर परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें श्रीप्रकाश को  अध्यक्ष, दीप नारायन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सचिव, संतोष भारती व  शत्रुधन प्रसाद उप सचिव, रामपाल चौधरी कोषाध्यक्ष, राकेश पाण्डेय  उपकोषाध्यक्ष, ब्रम्ह्देव पाण्डेय, रत्नेश शाही, राम उजागिर यादव संगठन  मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed