फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prashan ho chunav66

इटबहरा में 59.8 प्रतिशत हुआ मतदान

Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
prashan ho chunav66
बस्ती के गौर क्षेत्र के इटबहरा ग्राम पंचायत में उपचुनाव में प्रधान पद के लिए वोट डालने को लगी महि? - फोटो : BASTI
इटबहरा में 59.8 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। विकासखंड के इटबहरा ग्राम पंचायत में सोमवार को प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से दोनों बूथों पर कतार में खड़े मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। देर शाम सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बीच मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया। यहां कुल 59.8 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना पांच फरवरी को होगी।
इटबहरा ग्राम पंचायत प्रधान के निधन के कारण यह पद रिक्त था। सोमवार को यहां मतदान कराया गया। मतदान के लिए खंड विकास अधिकारी गौर प्रभा शंकर चौबे को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। ग्राम सभा में कुल 918 मतदाताओं में से 549 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के लिए प्राथमिक विद्यालय इटबहरा पर दो बूथ बनाए गए थे जिसमें बूथ संख्या सात पर पीठासीन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि यहां कुल 538 मतदाताओं में से 340 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बूथ संख्या 8 पर पीठासीन अधिकारी रुद्रदेव तैनात किए गए। उन्होंने बताया कि यहां कुल 380 मतदाताओं में से 209 ने वोट डाले। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभा शंकर चौबे ने बताया कि सुबह आठ बजे से पांच बजे तक 59.8 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें 287 पुरुष और 262 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो ग्रामीण बेहद उत्साहित थे। दोपहर तक मतदान की गति तेज रही। मगर जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे इसकी गति धीमी पड़ती गई। दो प्रत्याशी मैदान में हैं। एक-एक वोट को लेकर सभी प्रत्याशी दिनभर मशक्कत करते रहे। देर शाम बैलट बॉक्स को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौर अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मतदान केंद्र अति संवेदनशील होने के कारण यहां एसआई प्रमोद कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, कांस्टेबल संजय सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। शांतिपूर्वक चुनाव करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed