फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Praises were sung to Bajrang Bali on the first Tuesday of Jyeshtha.

Basti News: ज्येष्ठ के पहले मंगलवार को बजरंग बली का किया गुणगान

Wed, 06 May 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Praises were sung to Bajrang Bali on the first Tuesday of Jyeshtha.
भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
बस्ती। जिले में ज्येष्ठ मंगलवार पर वीर बजरंगी की भक्ति में लोग लीन रहे। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह बज रहे भक्तिगीत लोगों को मुग्ध कर रहे थे। कोई शर्बत पिला रहा था, तो कोई भोजन करा रहा था।
विज्ञापन

कंपनी बाग शिव मंदिर पर ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश अरोरा ने बताया कि विगत 25 वर्षों से ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में कंपनी बाग शिव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। वीर हनुमाना अति बलवाना सहित कई बजरंगबली से संबंधित भजनों को महिलाओं द्वारा गाया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश अरोरा, विनोद सचदेवा, पवन मल्होत्रा, राम चंद्र चौधरी, मुकश, दीपक, मोहन त्रिपाठी, लक्ष्मी अरोड़ा, अंकिता, सविता, संगीता सचदेवा, नीलम, रीना, खुशी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह से रोडवेज, बीएसए ऑफिस के सामने, जनता होटल, मालवीय रोड स्थित श्री शनि मंदिर, रेलवे स्टेशन, अस्पताल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। गांधी नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोग पूजा अर्चन किए और प्रसाद ग्रहण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed