फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply to 20 houses disrupted due to transformer failure.

Basti News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 20 घरों की बिजली गुल

Mon, 21 Sep 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 20 houses disrupted due to transformer failure.
नगर बाजार। थाना नगर क्षेत्र के ग्राम कठार जंगल में रंजीत राजभर के घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब होने से करीब 20 घरों की बिजली गुल हो गई है। इससे कई परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की गई है। गांव के वीरेंद्र यादव, अमन राजभर, राजन राजभर, संतोष राजभर ने बताया कि गांव की विद्युत आपूर्ति चौबह फीडर से होती है। विभाग खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में रूचि नहीं दिखा रहा है। जबकि जेई मनोज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिल चुकी है। बहुत जल्द इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed