फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply restored after 14 hours

Basti News: 14 घंटे बाद बहाल हुई बेलभरिया फीडर की बिजली आपूर्ति

Fri, 29 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored after 14 hours
- बुधवार को 33 केवी तार टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन हुआ था फीडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात इस कदर लचर है कि आए दिन कहीं न कहीं तार टूटकर गिर रहा है। बुधवार रात 10 बजे उपकेंद्र से महज 200 मीटर उत्तर 33 केवी की लाइन टूटकर गिर गई। यह लाइन बभनान उपकेंद्र की बताई जा रही है।
तार बेलभरिया फीडर की लाइन पर गिरा जिससे फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इस फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों के उपभोक्त रातभर अंधेरा रहे। आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सामान्य हुई। अवर अभियंता ने बताया कि बभनान उपकेंद्र का तार फीडर पर गिर जाने से बेलभरिया फीडर ब्रेकडाउन हो गया था।
विज्ञापन

...
करंट की चपेट में आकर नीलगाय की मौत
हर्रैया। बभनान उपकेंद्र का 33 केवीए तार टूटकर गिरने से चपेट में आई नीलगाय की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह जब फाल्ट ढूंढने बिजली कर्मी गए तो उन्हें बेलभरिया फीडर पर नीलगाय मरी हुई मिली। नीलगाय को ग्रामीणों ने बुलडोजर से जमीन खुदवाकर दफन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed