{"_id":"65b6b1c7f46cde04550c5fd9","slug":"potatoes-are-scorched-and-mustard-is-in-danger-of-aphids-basti-news-c-207-1-sgkp1004-110650-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आलू को झुलसा और सरसों को माहू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आलू को झुलसा और सरसों को माहू का खतरा
Mon, 29 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर से गेहूं को फायदा, अन्य फसलों को हो सकता है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शीतलहर के कारण आलू में झुलसा रोग और सरसों में माहू का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। प्याज, टमाटर, मिर्च और बैंगन की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कृषि रक्षा विभाग ने फसलों की सुरक्षा के लिए सुझाव जारी किए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने, बादल और घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट हो गई है। जिससे आलू की फसल में झुलसा रोग तेजी से लगेगा। इसकी रोकथाम के लिए मैंकोजेब 2.0 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से फसल को नुकसान नहीं होता है। इस दौरान फसल की हल्की सिंचाई भी करनी चाहिए। सरसों और राई की फसल का विकास रुकने, फूल गिरने और माहू का खतरा बढ़ गया है।फसलों को इससे बचाने के लिए हल्की सिंचाई लाभदायक साबित होगी। प्याज की फसल को भी नुकसान होगा। फसल को सफेद पॉलिथीन से ढक कर बचाया जा सकता है।