{"_id":"67b62f080d2ffb574308bad8","slug":"postal-inspector-arrived-to-investigate-irregularities-in-making-aadhar-card-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132273-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधार कार्ड बनाने में अनियमितता की जांच करने पहुंचे डाक निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधार कार्ड बनाने में अनियमितता की जांच करने पहुंचे डाक निरीक्षक
Thu, 20 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
- दो दिन से नहीं बन रहा आधार, भटक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। उप डाकघर कलवारी में आधार कार्ड बनाने में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को डाक निरीक्षक हर्रैया सूर्य प्रकाश पटेल जांच करने पहुंचे। उन्होंने मामले की गहनता से जांच की।
सोमवार को निदेशक डाक सेवा गोरखपुर क्षेत्र आरवी चौधरी के निरीक्षण के दौरान आधार बनाने में अधिक पैसा लेने व बाहरी शख्स से आधार बनवाने का मामला सामने आया था। इस आरोप में उप डाकपाल कलवारी आलोक मिश्र व आधार आईडी वाले डाककर्मी वीरेंद्र को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच डाक निरीक्षक हर्रैया को सौंप दी गई।
डाक निरीक्षक ने बताया कि जिन लोगों का आधार पिछले कुछ दिनों में बना या अपडेट हुआ है उनसे संपर्क किया जा रहा है। लोगों का मौखिक और लिखित बयान उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। दो कर्मचारियों के निलंबन के बाद से आधार सेवा दो दिन से बंद है। डाकघर आए रमेश चौधरी ने बताया कि अपने बेटे के आधार में जन्मतिथि सही कराना है, मगर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उप डाकपाल कलवारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि डाककर्मी राहुल चौधरी द्वारा परीक्षा पास कर ली गई है। उनके आधार आईडी के लिए यूआईडी को मेल किया गया है। जैसे ही आईडी मैप होगी, आधार बनने का कार्य शुरू हो जाएगा।