Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Post-mortem confirms death by strangulation

Basti News: पोस्टमार्टम में गला दबाने से माैत की पुष्टि

Thu, 19 Nov 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem confirms death by strangulation
कप्तानगंज। तिनियहवा के दिग्विजय चौधरी (50) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से माैत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, रस्सी से गला घोंटने से उनकी हुई थी। गले की हड्डी टूटने के साथ सिर और आंख पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें पाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को मृतक की पत्नी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बेटे की भूमिका को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पत्नी को हिरासत में लेकर दोबारा पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिग्विजय खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में कई दिनों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed