फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Positive thinking and creative work are means to stay away from stress: Dr. Pankaj

सकारात्मक सोच व सृजनात्मक कार्य तनाव से दूर रहने का साधन : डॉ. पंकज

Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking and creative work are means to stay away from stress: Dr. Pankaj
बस्ती। सकारात्मक विचारों व सृजनात्मक कार्य करके तनाव से दूर रहा जा सकता है। परीक्षा करीब आते ही अक्सर विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं। इसका असर सेहत पर पड़ता। ये बातें चिकित्सक डॉ. पंकज सिंह ने की।
विज्ञापन

वे महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार का आयोजित ब्रेन स्टार्मिंग सेशन व हेल्थ कैंप को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तनाव के कारण छात्र परीक्षा करीब आते आते बीमार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नियमित कक्षाओं में उपस्थिति के साथ अध्ययन की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. अजय पांडेय ने कहा कि योगासन कर बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ्य रहने के लिए नियमति योगासन करें। यह तनाव कम करने में भी सहायक है। उन्होंने तमाम योगासन विधियों से भी छात्राओं को अवगत कराया। प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर डाॅ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. रघुवर पांडेय, डाॅ. सीमा सिंह, डाॅ. नूतन यादव, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डाॅ. संतोष यदुवंशी, प्रियंका सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed