फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   POLYTECHNIC EXAMINATION

2418 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
POLYTECHNIC EXAMINATION
2418 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

पंजीकृत 8942 परीक्षार्थियों के लिए जिले में बने थे 28 परीक्षा केंद्र
परीक्षा व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा हुई। पंजीकृत 8942 अभ्यर्थियों में से 2418 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में गैरहाजिर रहे। वहीं, जिले में दोनों पालियों की परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए थे।
जानकारी के मुताबिक पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे के बीच हुई परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए थे जिसमें 5553 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1359 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। जबकि द्वितीय पाली के लिए बने 10 केंद्रों के 3389 अभ्यर्थियों में से 1059 परीक्षार्थी केंद्र तक ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन परीक्षा हुई। इस संबंध में राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जीसी पाटिल ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया था जिसकी निगरानी के लिए जोनल अधिकारी लगे थे और प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश गेट पर सभी कर्मचारियों व परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजर करने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के निगरानी के लिए विशेष टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed