फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Polytechnic entrance exam today

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज सभी तैयारी पूरी

Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic entrance exam today
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

हर केंद्र पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट, 8942 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बस्ती। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारियों पूरी हो गई हैं। शनिवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
प्रथम पाली में 18 और द्वितीय पाली में 10 केंद्र बनाए गए है। प्रवेश परीक्षा में करीब नौ हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को पालन करना अनिवार्य होगा। खैर इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, यूनिक साइंस एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज, सावित्री विद्या विहार, जीआरएस इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण कुमारी गर्ल्स पांडेय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज रामबाग, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शिवा कॉलोनी, रामराज चौधरी इंटर कॉलेज मरवटिया, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, शिवहर्ष इंटर कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, सेंट बेसिल स्कूल को प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में कुल 5553 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 3389 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा अपराह्न ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी।

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जीसी पाटिल को नोडल अधिकारी बनाया गया है उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। इसकी जिम्मेदारी जोनल अधिकरी की होगी। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में बगैर ग्लब्स, मास्क के अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षकों समेत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्य गेट पर कर्मचारियों और अभ्यर्थियों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed