फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   poling parties reached on booth

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार रात तक सभी बूथों पर
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल दिया। मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इस चरण में बस्ती सदर, कुदरहा और बनकटी ब्लॉक के 12 जिला पंचायत सदस्य और 277 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।  

इस चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 210 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1910 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 4,19,105 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 686 मतदेय स्थल और 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 चुनाव की दृष्टि से 125 संवेदनशील, 87 अति संवेदनशील और 10 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों सहित आसपास के इलाकों की मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed