{"_id":"69581b3cd7b3183e4f0333f3","slug":"police-will-tighten-the-noose-on-history-sheeters-and-investigate-their-locations-basti-news-c-207-1-bst1006-150533-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हिस्ट्रीशीटरों पर कसेगी नकेल लोकेशन खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हिस्ट्रीशीटरों पर कसेगी नकेल लोकेशन खंगालेगी पुलिस
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद अब क्षेत्रवार आरक्षण का इंतजार है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दस्तक अभियान की रूपरेखा पर काम शुरू कर दिया है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने नए वर्ष की बैठक के बहाने आरक्षियों को हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन खंगालने की जिम्मेदारी सौंपी। 31 जनवरी तक इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना क्षेत्र में 75 हिस्ट्रीशीटर हैं। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष जयदीप ने आरक्षियों के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम बैठक की।
कहा कि अगर हम क्षेत्र में शांति व्यवस्था चुनाव में भी बनाए रखना चाहते हैं तो उच्चाधिकारियों के निर्देश क्रम में हिस्ट्रीशीटरों की पड़ताल करनी होगी। उनके घर पर दस्तक देकर घर वालों से हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी जुटानी होगी।
विज्ञापन
जैसे हिस्ट्रीशीटर कहां और क्या कर रहा, इस जानकारी के आधार पर संबंधित थाने की पुलिस से समन्वय बनाकर उन हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने की जरूरत है। ताकि शांतिपूर्ण माहाैल में चुनाव संपन्न हो सके। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र में कुल 75 हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड है। इनमें सात इस समय जेल में हैं। 68 जमानत पर बाहर हैं। 68 हिस्ट्रीशीटरों पर नकेल कसने की जरूरत है।