{"_id":"6845e66a578bf547ac0039bf","slug":"police-will-file-an-application-today-to-take-the-murder-accused-on-remand-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138019-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हत्यारोपी को रिमांड पर लेने के लिए आज अर्जी देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हत्यारोपी को रिमांड पर लेने के लिए आज अर्जी देगी पुलिस
Mon, 09 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/कप्तानगंज। पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर करने वाले ध्रुवचंद्र चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक पाठक को पुलिस रिमांड पर लेगी। सोमवार को इसके लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र देगी।
शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। एसओ कप्तानगंज सुनील कुमार गोंड ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर उससे कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। उधर, आरोपी की मां और कई अन्य संदिग्धों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव के रहने वाले ध्रुवचन्द्र चौधरी पुत्र शिव प्रसाद चौधरी की 31 मई की रात हत्या करके रैजल गांव के गन्ने के खेत में शव छिपा दिया गया था। दूसरे दिन रात 10 बजे शव मिला था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि उस रात प्रेमचंद 10 बजे के बाद घर से पेशाब करने के बहाने निकला।
विज्ञापन
सुबह बिस्तर पर वह नहीं दिखा तो परिजन समझे कि कही खेत में काम करने गया होगा। दिन भर कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग और ध्रुवचंद्र के मित्र भी खोजबीन में जुट गए। मोबाइल लोकेशन के जरिये गांव के कुछ लोग रैजल गांव के निकट रविवार की रात 10 बजे फोन किए गए तो गन्ने के खेत में मोबाइल का कॉलिंग लाइट जलने से उजाला दिखा। इस पर लोग नजदीक पहुंचे तो ध्रुव चंद्र चौधरी का शव खेत में पड़ा था।
पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमचंद्र चौधरी की तहरीर पर अभिषेक पाठक, सत्यम पाठक, रमई उर्फ राम बहादुर पाठक व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया। रमई पाठक दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बेटे सत्यम को स्थानीय लोगों ने पकड़कर शनिवार को पुलिस के हवाले कर दिया था।