फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police went to arrest a molested accused in Basti, but family members surrounded him and an altercation ensued

पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए परिजन: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, घरवालों ने घेरा- हुई नोकझोंक

Sun, 08 Mar 2026 04:12 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 04:12 PM IST
सार

सूचना मिली की आरोपी विपिन गौर थाना के डेगरहा गांव में अपने मामा के यहां छुपा है, सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी टिनिच हरिराय पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए डेगरहा गांव पहुंचे तो आरोपी के रिश्तेदार व कुछ अन्य लोग पहले पुलिस से तीखी नोकझोंक करने लगे। इस पर मौका पाते ही रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन
Police went to arrest a molested accused in Basti, but family members surrounded him and an altercation ensued
रात के अंधेरे में आरोपी के परिजन पुलिस से नोकझोंक करने लगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौर थाना क्षेत्र के डेगरहा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई गौर पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई और आरोपी के परिवार सहित गांव के कुछ लोगों ने रात में पुलिस कर्मियों को घेरा बंदी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना थाने पर दी।

विज्ञापन


थोड़ी ही देर में गांव में सीओ हर्रैया सहित कई थानों की फोर्स आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने में जुट गई। गौर थाना के शिवपुर गांव निवासी विपिन कुमार दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट मामले में वारंटी था लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। 

विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी विपिन गौर थाना के डेगरहा गांव में अपने मामा के यहां छुपा है, सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी टिनिच हरिराय पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए डेगरहा गांव पहुंचे तो आरोपी के रिश्तेदार व कुछ अन्य लोग पहले पुलिस से तीखी नोकझोंक करने लगे।

इस पर मौका पाते ही रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भाग निकला। आरोपी को लेकर पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस वालों ने तत्काल गौर थाने पर दी। थोड़ी ही देर में सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह, थाना पैकोलिया, छावनी सहित कई अन्य थानों की पुलिस डेगरहा गांव पहुंच कर आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी।

सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह ने बताया कि गौर थाना के डेगरहा गांव में दुष्कर्म व पाॅस्कों एक्ट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी, गांव में कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हस्तक्षेप कर रहे थे, उनकी पहचान की जा रही है, मौके पर कई और थाने की पुलिस टीम मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है, आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed