फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police returned the people who came to offer Namaz at the disputed site

Basti News: विवादित स्थल पर नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों को पुलिस ने लौटाया

Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police returned the people who came to offer Namaz at the disputed site
भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोग भी जुटे, पुलिस रही चौकन्ना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। महराजगंज कस्बे के विवादित जमीन पर धार्मिक स्थल के निर्माण वाली जगह पर शुक्रवार को काफी लोग जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। मगर, वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां नमाज पढ़ने से मना करते उन्हें वापस लौटा दिया।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12:40 बजे महराजगंज कस्बे के विवादित स्थल के पास बने मदरसे में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए काफी लोग पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही मौजूद पुलि कर्मियों ने उन्हें नमाज पढ़ने से मना कर दिया। यह भनक कस्बे के लोगों को लग गई। इसके बाद भीड़ की जुटान होने लगी।
विज्ञापन

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सबको वहां से हटा दिया। दिन भर इसकी चर्चा कस्बे में होती रही। पुलिस प्रशासन भी दिनभर चौकन्ना रहा और मौके पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई। चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नमाज पढ़ने के लिए आए लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed