{"_id":"66b544f5fe4402b6ed03c324","slug":"police-recruitment-exam-will-be-held-at-12-centres-officials-took-stock-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121839-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 12 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, अधिकारियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 12 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, अधिकारियों ने लिया जायजा
Fri, 09 Aug 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
- 23 से शुरू होगी परीक्षा, 40 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत
बस्ती। पुलिस भर्ती बोर्ड की आयोजित होने वाले आरक्षी भर्ती परीक्षा-2024 में निष्पक्षता व सुरक्षा के दृष्टिगत एडीएम प्रतिपाल चौहान व एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने 12 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी। परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में 40 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रत्येक पाली में करीब चार-चार हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बस से निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। पिछली बार जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी लेकिन इस बार नए मानक के अनुरूप जिले में मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में स्थित 12 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेज और महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है।