{"_id":"6a29a81e971b27a2110519ef","slug":"police-recruitment-exam-maximum-number-of-buses-deployed-on-gorakhpur-and-ayodhya-routes-basti-news-c-207-1-bst1005-160303-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : गोरखपुर व अयोध्या रूट पर भेजी गईं सर्वाधिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : गोरखपुर व अयोध्या रूट पर भेजी गईं सर्वाधिक बसें
विज्ञापन
बस्ती रोडवेज डिपो में बस के इंतजार में परीक्षार्थी संवाद
बस्ती। जिले के 17 केंद्रों पर तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शामिल होने आए परीक्षार्थियों के लिए 70 बसें संचालित कराई गईं। रोडवेज ने सर्वाधिक बसें गोरखपुर और अयोध्या रूट पर भेजा, इससे परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हुई। देर शाम तक परीक्षार्थियों की भीड़ रोडवेज में उमड़ी रही।
परिवहन निगम के बेड़े में शामिल 103 निगम बसों में 40 बसें गोरखपुर, सिद्धार्थनगर रूट पर जबकि 30 से अधिक बसें अयोध्या रूट पर भेजी गईं। इसके अलावा लोकल रूटों पर अनुबंधित की 34 बसें चलाई गईं। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए 100 बसें आरक्षित की गई थीं। आवश्यकतानुसार बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों के हिसाब से भेजी गईं। वहीं, जनपद के परीक्षार्थी जो बाहर परीक्षा देने गए हैं, उन्हें भी इन्हीं बसों के जरिये बस्ती लाया जा रहा है। 11 जून को भी बसें चलाई जाएंगी, ताकि जो परीक्षार्थी बाहर गए हैं आसानी से घर पहुंच सके।
दिन में 12 बजे के बाद और शाम को पांच के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ गई। वाहन प्रभारी इंद्रजीत तिवारी के साथ मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों को भिजवाने में लगे रहे। क्रमवार बसें भर कर भेजी जा रही थीं। हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
कोट
तीन दिवसीय परीक्षा में बसों को पर्याप्त सवारी मिलीं। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई। जहां के यात्री अधिक से वहां अधिक बसें भेजी गईं। जो बसें गई हैं, उधर से जनपद के यात्रियों को लेकर आएंगी।
-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती।