{"_id":"67b23718ab4aa5e2a80b8c74","slug":"police-pressure-increased-on-the-family-to-solve-the-mystery-of-the-students-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132150-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए परिवार पर बढ़ा पुलिस का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए परिवार पर बढ़ा पुलिस का दबाव
Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज । कक्षा छह की छात्रा की मौत का मामला सुलझाने के लिए पुलिस ने परिवार वालों पर दबाव बढ़ा दिया है।
शनिवार की रात छात्रा के पिता, चाचा और बाबा सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। पड़ोस के एक युवक से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों की पिता और चाचा को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पड़ोस के युवक को उठाया है।
हालांकि, ग्रामीणों ने थाने पर जाकर विरोध जताया। पुलिस ने युवक को छोड़ने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस कर दिया। पुलिस की गतिविधि से ऐसा लग रहा है कि उसे केस का सिरा मिल चुका है, मगर कुछ बताने से बचा जा रहा है।
बता दें कि 10 फरवरी को 11 वर्षीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले चर्चा हुई कि घर से किसी बात पर डांट पड़ने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि कुछ नमूनों की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।