फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police picked up two youths, but could not find the kidnapper.

Basti News: पुलिस ने दो युवकों को उठाया, पर अपहर्ता को नहीं खोज पाई

Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police picked up two youths, but could not find the kidnapper.
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 दिसंबर को अपहृत की गई 19 वर्षीय युवती को पुलिस सात दिन बाद भी नहीं खोज पाई। जबकि इस मामले की मॉनिटरिंग खुद एसपी अभिनंदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपहर्ता को खोजने के लिए पुलिस की टीमें भी गठित की गई हैं। उधर, युवती के भाई का कहना है कि सीओ का फोन उसके पास आया था। उन्होंने कहा है कि दो युवकों को बैठाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस इससे साफ इनकार कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षिका बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस के शुरुआती ढुलमुल रवैये और अपहर्ताओं की धमकियों से आहत होकर पिता ने बुधवार की रात को बाथरूम में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी। आनन-फानन गांव के ही मुख्य आरोपी समेत चार लोगों पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी, मगर यह तेजी किसी काम की नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बता रहे हैं कि युवती जिले के बाहर है। सर्विलांस सेल ने उसका और अपहरणकर्ता का लोकेशन भी पता लगा लिया था, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने ठौर बदल लिया। इसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहे हैं। युवती के भाई का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। बहन का अपहरण तो कर ही लिया साथ में पिता का साया भी सिर से उठा दिया। भाई के चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ दिख रहा है और अपहरणकर्ताओं के प्रति गुस्सा भी।
लालगंज के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार अपना काम कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed