फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police patrolled for the festival

Basti News: त्योहार को लेकर पुलिस ने की गश्त

Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police patrolled for the festival
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी एवं भारी पुलिस बल के साथ धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। कंपनीबाग से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तक पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शामिली सिंह, मय पुलिस बल तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस अवसर पर विशेष ध्यान देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की प्रभावी समीक्षा की ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed