{"_id":"67eed50acbcb56b2b40b7227","slug":"police-officer-should-tighten-the-noose-on-top-10-miscreants-of-the-area-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134485-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्षेत्र के टॉप-10 बदमाशों पर शिकंजा कसें थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्षेत्र के टॉप-10 बदमाशों पर शिकंजा कसें थानेदार
Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को जिले के अपराध की समीक्षा बैठक की गई। एसपी अभिनंदन ने तीन वर्षीय अपराध की थानेवार समीक्षा की। महिला उत्पीड़न, लूट, नकबजनी, चोरी, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी की घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। निर्देश दिया कि टॉप-10 अपराधियों/ माफिया पर शिकंजा कसा जाए।
सीएम डैशबोर्ड में फीडिंग, प्रारम्भिक जांच, ऑपरेशन त्रिनेत्र, लंबित विवेचना आदि की समीक्षा की। लंबित सभी एसआर केसेज के साथ ही नाकाबंदी योजना के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। एक अप्रैल से शुरू हुए विवेचना निस्तारण व वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।
गोष्ठी में एएसपी ओपी सिंह, सभी सर्किल के सीओ, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, प्रभारी त्रिनेत्र सेल, प्रभारी साइबर सेल, प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी यूपी 112, प्रभारी रेडियो शाखा, प्रभारी ई-ऑफिस, टीएसआई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य मौजूद रहे। संवाद