{"_id":"5dbdc70e8ebc3e012f282c9f","slug":"police-nodal-officer-basti-news-gkp3277468144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नोडल अफसर की पुलिसिंग में सुधार की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नोडल अफसर की पुलिसिंग में सुधार की नसीहत
विज्ञापन
भूमि विवाद मामलों की तैयार करें सूची: नोडल अफसर
बस्ती। जिले के नोडल पुलिस ऑफिसर/आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने पुलिसिंग में सुधार की नसीहत देने के साथ ही गांवों में भूमि विवाद मामलों की सूची बनाने के निर्देश दिया है। शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में कुछ कर्मचारी कोताही बरत रहे हैं। इसके लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।
नामित होने के बाद पहली बार शुक्रवार को पहुंचे आईजी ने जिला जेल, पुरानी बस्ती थाना, पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। शनिवार को प्रेसवार्ता कर निरीक्षण की जानकारी साझा की। पुलिसिंग के बार में कहा कि आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में कुछ कर्मचारी लापरवाह हैं। अभी अपेक्षित सुधार नहीं हैं। यही कारण है कि सरकार ने आमजन की समस्याओं को जानने के लिए सभी जिलों में नोडल पुलिस अफसर तैनात करने का कदम उठाया है। अपराध समीक्षा में बताया कि भूमि विवाद एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है। इसके लिए एसपी हेमराज मीणा को प्रत्येक गांव में छोटे-छोटे विवादों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है। जिसकी निगरानी बीट कांस्टेबल रखेंगे। इसकी सूची प्रशासन को भी दी जाएगी। लंबित विवेचना में कोतवाली की स्थिति ठीक न मिलने पर कार्ययोजना तैयार कर निस्तारण का निर्देश दिया गया है। संगठित अपराधों की चर्चा करते हुए कहा कि जब बड़ी घटनाओं का वर्कआउट हो तो ऐसे अपराधियों का हिस्ट्री शीट जरूर खोला जाए क्योंकि जनपद की एक सीमा होती है लेकिन अपराधियों का कोई सीमा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या मामले में संभावित फैसले के मद्देनजर सुरक्षा के खास इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानों पर मॉकड्रिल कराने के साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी उपकरण पुलिस कर्मी वाहन में लेकर चलेंगे। खुफिया तंत्र पूरी तरह मुस्तैद करने का निर्देश दिया। प्रेसवार्ता से पूर्व राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। जिसमें राजनीतिक दलों ने भी थाना और चौकी स्तर पर सुनवाई न होने की शिकायत की। जेल के निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि क्षमता से अधिक कैदी और संसाधनों की कमी सामने आई है। इसकी रिपोर्ट शासन को करेंगे। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज व अन्य मौजूद रहे।