फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police kept running on the information of surrender of rewarded accused

Basti News: इनामी आरोपी के समर्पण की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस

Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police kept running on the information of surrender of rewarded accused
मां-बेटी हत्याकांड के आरोपी करुणाकर ने दी है सरेंडर की अर्जी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या में फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी करुणाकर के समर्पण करने की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस, स्वॉट, एसओजी सहित कई टीमें बृहस्पतिवार को दिनभर न्यायालय के इर्द-गिर्द चक्कर काटती रहीं। पुलिस टीमें सिविल कोर्ट, फुटहिया, शास्त्री चौक, पानी टंकी सहित कई जगहों पर तैनात रही। देर शाम तक न्यायालय में अर्जी देने के बाद भी करुणाकर ने समर्पण नहीं किया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि करुणाकर ने न्यायालय में समर्पण करने की अर्जी दी थी।
मालूम हो कि मृतका गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने मां और बहन की हत्या के मामले में सात नामजद और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस 15 दिन पहले मुख्य आरोपी बिलोदर की पत्नी और उसकी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शामिल मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कप्तानगंज थाने से लेकर स्वॉट, एसओजी, सर्विसलांस टीम सहित चार टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

मोबाइल सीडीआर के जरिये पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार, मंबई, गुजरात, सुल्तानपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, नेपाल, आंबेडकर नगर सहित कई जिलों में चक्कर लगाया। बाद में आरोपियों को प्रश्रय देने के आरोप में मुंबई से पुलिस ने मो. आसिफ शेख निवासी आंबेडकर चौक अंबुज वाड़ी आजाद नगर, लक्ष्मी चाल कमरा नंबर -बी17 थाना मालवानी मलाड़, बेस्ट जिला मुंबई, स्थायी पता ग्राम व थाना खखडेरु जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह है मामला
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में चार दिसंबर की दोपहर में गोदावरी देवी (48) और उनकी बेटी सौम्या (24) का जला हुआ शव कमरे में पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या कर शव को जलाने की पुष्टि हुई थी। गोदावरी देवी की बेटी सरिता दुबे ने मामले में सात नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed