फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police kept an eye on the rioters

Basti News: हुड़दंगियों पर रही पुलिस की नजर

Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police kept an eye on the rioters
गांधीनगर क्षेत्र में पैदल गश्त करते पुलिस अ​धिकारी। स्रोत पुलिस
बस्ती। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने ऐसा नकेल कसा कि हुड़दंगी घर दुबक गए। यदि घर से निकले भी तो पुलिस का पहरा देखकर उनका नया साल मनाने का जोश ठंडा पड़ गया। रात नौ से डेढ़ बजे चाक-चौराहे पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। कार और बाइक सवारों को रोक-रोक कर पूछताछ की गई। कुछ नशेबाजों को पुलिस ने भीषण शीतलहर में एक से दो घंटे तक खुले आसमान के नीचे खड़ा कर दिया। भीषण ठंड में नशा रफू चक्कर होने के बाद ही पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया।
विज्ञापन

31 दिसंबर को रात नौ बजते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी श्यामा कांत समेत अन्य पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर आए। यही हाल पूरे जिले का रहा। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर नए साल के जोश में होश न खोने की चेतावनी दी। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर स्थित ढाबों की भी चेकिंग की गई। मानक से तय आवाज में डीजे बजाने वालों को कड़ी हिदायत देकर आवाज धीमी कराई गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली व पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर आम जन को सुरक्षा का एहसास कराया तथा नववर्ष के अवसर पर अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्लब, होटल, मॉल व अन्य आयोजन स्थलों सार्वजनिक स्थानों चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed