{"_id":"67082c0a7c7b08f612099934","slug":"police-is-busy-in-getting-mallu-to-reveal-the-secrets-of-the-entire-network-by-taking-him-on-remand-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125469-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिमांड पर लेकर मल्लू से पूरे नेटवर्क का राज उगलवाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिमांड पर लेकर मल्लू से पूरे नेटवर्क का राज उगलवाने में जुटी पुलिस
Fri, 11 Oct 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सऊदी अरब से दूसरों के खाते में लाखों रुपये मंगवाने और अपहरण के आरोपी हीरालाल उर्फ मल्लू को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
केस के विवेचक सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी के अलावा साइबर, सर्विलांस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीमों ने लंबी पूछताछ की। टीमें उसे कई स्थानों पर ले गईं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मल्लू ने किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की।
माना जा रहा है कि पुलिस पूरे नेटवर्क का राज उगलवाने और इस गिरोह की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि गहन छानबीन कराई जा रही है। जल्द इसके सभी पहलुओं को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन पहले यह मामला तब प्रकाश में आया, जब कलवारी क्षेत्र के सैफाबाद में विजय कुमार के खाते में भेजे गए पांच लाख रुपये को लेकर विवाद बढ़ा। रुपये मंगाने वाले वाल्टरगंज क्षेत्र के पिपरा जप्ती निवासी हीरालाल उर्फ मल्लू ने अपने दो सहयोगियों के साथ विजय कुमार का उसके घर से अपहरण कर लिया था। हालांकि, पुलिस के पीछे लगने की वजह से 47 हजार रुपये एटीएम से निकलवाने के बाद मल्लू उसे छोड़कर भाग गया था।
पुलिस ने उसे उसी रात दबोच लिया। पुलिस के अनुसर, पूछताछ में मल्लू ने जब बांग्लादेश और सऊदी अरब का कनेक्शन बताया तो पुलिस के कान खड़े हो गए। मल्लू से पूछताछ में पता चला कि रकम भेजने वाला मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह सऊदी अरब में बैठकर नेटवर्क चला रहा है। इसके पीछे मकसद क्या है यह पता लगाने के लिए पुलिस अन्य जांच एजेंसियों की मदद लेने की तैयारी में है।
जिन खातों में आरोपी मल्लू ने वापस रुपये भेजे हैं, वे खाते भी सउदी अरब के बैंक के बताए जा रहे हैं। इस पूरे खेल के पीछे असल मकसद अभी पुलिस नहीं जान पाई है। फिलहाल मनी लांड्रिंग का मामला मानकर छानबीन की जा रही है।