{"_id":"6515d566b2a427703a0b1f84","slug":"police-investigation-stuck-on-video-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5062-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वीडियो पर अटकी पुलिस की तफ्तीश, दायरा बढ़े तो सामने आए सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वीडियो पर अटकी पुलिस की तफ्तीश, दायरा बढ़े तो सामने आए सच्चाई
Fri, 29 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
रुधौली दंपती खुदकुशी कांड
- वीडियो को ही पर्याप्त साक्ष्य मानकर पुलिस आरोप पत्र दाखिल करने की कर रही तैयारी
- ग्रामीण बोले9अधूरी तफ्तीश से बच जाएंगे अपराधी
- रुधौली सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती के खुदकुशी का मामला
बस्ती। सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती के सुसाइड कर लेने का मामले में पुलिस की तफ्तीश आधे रास्ते में अटक गई है। पुलिस वीडियो को ही पर्याप्त साक्ष्य मानकर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है। उसने अपनी तफ्तीश का न तो दायरा बढ़ाया और न ही साक्ष्य जुटाने की जहमत उठा रही है। इस सनसनीखेज दोहरे खुदकुशी कांड के अब तक दो पहलू सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी है। यह मामला सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म का नहीं है। बल्कि जमीन के खरीद-फरोख्त में बिचौलियाें की भूमिका भी है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस अपना दायरा नहीं बढ़ायेगी तो अपराधी साफ-साफ बच जाएंगे। जबकि पुलिस हर बिंदु को नजरअंदाज कर रही है।
नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के बाद पुलिस का सारा ध्यान सिर्फ जल्द से चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल करने पर है। इसके लिए तकनीकी तौर पर मृतक के भाई की तहरीर और बरामद वीडियो को पर्याप्त साक्ष्य मान रही है। विवेचक और पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म और दंपती की आत्महत्या के इस केस में आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दंपती का मृत्यु से पहले का वीडियो पर्याप्त साक्ष्य है।
खुदकुशी को जमीन के मामले से नहीं जोड़ पाई पुलिस
पुलिस अधिकारी व विवेचक की माने तो खुदकुशी के पहले का वीडियो उनके पास है। दंपती की खुदकुशी में जमीन का मामला नहीं जुड़ रहा है। जमीन की खरीद-फरोख्त अलग पहलू है। केस से कहीं कनेक्ट नहीं हो रहा है। उसका तफ्तीश से कोई सरोकार नहीं है। जबकि कस्बे के लोगाें और मामले को समझने वालों का मानना है कि दोनों पहलुओं को एक दूसरे से जोड़े बिना पुलिस की तफ्तीश अधूरी होगी। अब तक सामने आए वीडियो फुटेज और केस से जुड़े विभिन्न पक्षों के मद्देनजर कहा जा रहा है कि तफ्तीश में पुलिस का पल्ला झाड़ने वाला रवैया प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले हुआ था जमीन का बैनामा
दंपती के खुदकुशी करने से करीब डेढ़ महीने पहले यानी नौ अगस्त को उसकी जमीन का बैनामा हुआ था। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी त्रिलोकी ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि त्रिलोकी का मृतक के परिवार से काफी नजदीकी थी। मगर जमीन के सौदे के बाद उनमें खटास आने लगी थी। हालांकि उनमें मेलजोल कम नहीं हुआ था। साथ बैठकर शराब पीना उन दोनों की दिनचर्या में शामिल था। अपने वीडियो में खुद मृतक ने भी कबूल किया है कि उसे त्रिलोकी ने काफी शराब पिला दिया था। जिसके बाद उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। माना जा रहा है कि त्रिलोकी ने सीधे-सादे व सभ्य शिक्षक दंपती को भी झांसा देकर विवादित तरीके से सौदा करा दिया। यह प्रकरण सामने आने के बाद अब वे भी ठगा महसूस कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
नाबालिग आरोपी से चकरोड को लेकर हुई थी अनबन
- मुख्य सड़क से मृतक के घर को जाने वाले चकरोड को पाटने को लेकर नाबालिग आरोपी और मृतक के बीच तकरार हुई थी। असल में मृतक के घर के सामने चकरोड की दूसरी तरफ का चक केस के नाबालिग आरोपी का है। जिसमें धान की फसल लगी हुई है। बताया जा रहा है कि धान की रोपाई के आसपास चकरोड की मिट्टी पाटने को लेकर मृतक और नाबालिग आरोपी में कुछ मतभेद हुआ था। जिसके बाद लेखपाल बुलाकर पैमाइश की बात चली थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पैमाइश हुई थी या नहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतक दंपति के घर पहुंचे विधायक
रुधौली। नगर पंचायत के दंपति के जहर खाकर खुदकुशी करने से शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मिलकर घटनाक्रम और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अपने स्तर से मृतक दंपति के बच्चों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मृतक दंपति के बच्चों की पढ़ाई भानपुर क्षेत्र में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के माध्यम से करवाने का भी आश्वासन दिया। परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि भी सौंपी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --