{"_id":"6666b49a75232c2a090fde0c","slug":"police-have-recovered-the-body-of-a-youth-from-a-field-in-basti-area-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन से लापता युवक का सीवान में मिला शव-शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन से लापता युवक का सीवान में मिला शव-शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने के बाद परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती छावनी थानाक्षेत्र के कौआडाड़ गांव के खेत में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास सोमवार को सुबह करीब 24 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान हर्रैया थानाक्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल निवासी हरीश के रूप में हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि हरीश वाटर सप्लाई के पाइप लाइन बिछाने का काम करता था।
विज्ञापन
उसे शनिवार को किसी ने फोन करके बुलाया था। तब से वह लापता था। परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन