फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police found the kidnapped supervisor of the construction company

कंस्ट्रक्शन कंपनी के अगवा सुपरवाइजर को पुलिस ने ढूंढा

Sun, 04 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police found the kidnapped supervisor of the construction company
कंस्ट्रक्शन कंपनी के अगवा सुपरवाइजर को पुलिस ने ढूंढा
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। सड़क के ठेकेदार और मनबढ़ों के बीच रविवार को फिर विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार की देर शाम कार सवार मनबढ़ों ने सड़क निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर को अगवा कर लिया। हालांकि सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने ढूंढ भी लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा हैं। रविवार की देर शाम कार सवार कुछ मनबढ़ों ने मदनपुरा गांव के निकट सड़क निर्माण कंपनी के एक सुपरवाइजर आदर्श सिंह का अपहरण कर लिया। कंपनी के डायरेक्टर राकेश सिंह ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। पुलिस ने कार का पीछा कर कप्तानगंज चौराहे से सुपरवाइजर को सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी बाइक सवार मनबढ़ों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी। घटना को लेकर रंगदारी की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। कंपनी के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के इशारे पर सड़क निर्माण में विवाद हो रहा है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाद के चलते आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed