फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police encounter with tractor thieves, three arrested

ट्रैक्टर चोरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with tractor thieves, three arrested
ट्रैक्टर चोरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

एक बदमाश व एक सिपाही को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली के हरदिया बरगदवा के पास रात तीन बजे हुई मुठभेड़
बस्ती। कोतवाली पुलिस व एंटी व्हिकल थेफ्ट टीम की कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवा के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अंतरजनपदीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार कर लिए गए। चोरों की फायरिंग में एक गोली सिपाही के हाथ को छीलते हुए निकल गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश देवेश के पैर में गोली लगी। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया।
गिरफ्तार बदमाशों में देवेश उर्फ नारायण निवासी भलेंद्री नगमा थाना खजनी जनपद गोरखपुर, आत्मा साहनी निवासी जौहरी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर और कन्हैया उर्फ वकील निवासी ग्राम सिंगापुर अयोध्या थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज शामिल हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में देवेश उर्फ नारायण व आत्मा साहनी ने बताया कि 10-12 दिन पहले बड़ेवन हाईवे पर स्थित गिट्टी-बालू की दुकान से ट्रैक्टर-ट्रॉली अतुल उर्फ अवध के साथ मिलकर चोरी की थी। उसे कन्हैया उर्फ वकील को 60 हजार रुपये में बेच दिया था। कन्हैया उर्फ वकील ने बताया कि खरीदे हुए ट्रैक्टर को उसने 80 हजार रुपये में महराजगंज के थाना बरगदवा के ग्राम भगतापुरवा अशोक यादव को बेच दिया, लेकिन 30 हजार रुपये नहीं मिले हैं। दूसरे ट्रैक्टर के संबंध में देवेश उर्फ नारायण व आत्मा साहनी ने बताया कि कुसौरा बाजार थाना कलवारी से अतुल उर्फ अवध के साथ मिलकर चुरा कर छिपा रखा था। उसे बेचने जा रहे थे। अतुल उर्फ अवध ट्रैक्टर चला रहा था, जो भाग गया। उसने बताया कि चोरी की हुई गाड़ियों को नेपाल बॉर्डर के आसपास जनपद महाराजगंज में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
इन घटनाओं का पर्दाफाश
31 मई को रामनैन चौधरी निवासी मड़वा नगर थाना कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हाेंने कहा था कि 26 मई की रात उनके ट्रैक्टर का चालक रात में बड़ेवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर घर चला गया था। दुकान का मुंशी दरवाजा बंद करसो गया। रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर- ट्रॉली चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में कलवारी तक ट्रैक्टर-ट्राली ले जाते चोर दिख रहे थे।
इसी प्रकार जितेंद्र कुमार निवासी सुजावलपुर थाना कलवारी ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया था कि उनका मकान कलवारी-बस्ती मार्ग पर है। दो जून को ट्रैक्टर घर के दरवाजे पर खड़ा किया था। सुबह ट्रैक्टर नहीं था। बगल में लगे सीसीटीवी में देखा तो पाया की समय करीब 01:26 बजे दो लोग ट्रैक्टर को लेकर दक्षिण की तरफ जा रहे थे।
...
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
आरोपी देवेश उर्फ नारायण के विरुद्घ गोरखपुर के गगहा, खोराबार, सहजनवां, कैंपियरगंज, शाहपुर, पीपीगंज के अलावा संतकबीरनगर व बस्ती जिले के कोतवाली लालगंज आदि थानों में चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के 18 मुकदमे दर्ज हैं। आत्मा साहनी उर्फ अमित के विरुद्घ झंगहा, खोराबार, शाहपुर, पीपीगंज के अलावा बस्ती व सिद्घार्थनगर के थानों में 22 और वकील उर्फ कन्हैया के विरुद्घ कोतवाली बस्ती में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

..
इस टीम ने की गिरफ्तारी
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार, प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी बड़ेवन मुनींद्र त्रिपाठी, प्रभारी चौकी गांधीनगर मनीष जायसवाल, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, अजय दुबे, राम सुरेश यादव, देवेंद्र निषाद, शुभम चौबे, पंकज कुमार, हरी प्रकाश, जनार्दन प्रजापति, हिंदे आजाद, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed