फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest three people

महिला से जेवर लूट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
police arrest three people
हर्रैया और परसरामपुर पुलिस ने लूट करने वाले अभियुक्ते को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : BASTI
महिला से जेवर लूट मामले में तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपितों में लूट का जेवर खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी भी शामिल
- चार दिसंबर को अमारी बाजार में हुई थी लूट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया/बस्ती। चार दिसंबर को हर्रैया थाने के अमारी बाजार के पास महिला को थप्पड़ मारकर जेवर लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें लूट में मिला जेवर खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी भी शामिल हैं।
एसपी आशीष श्रीवास्तव के अनुुसार हर्रैया, परशुरामपुर थाने के अलावा सर्विलांस, एसओजी व एंटी व्हेकिल थेफ्ट टीम को इस मामले का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। संयुक्त टीम ने अमारी बाजार से बृहस्पतिवार ढाई बजे तीनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से महिला से लूटा गया कान में पहनने वाला जेवर (झाला) व गोंडा जनपद में लूटी गई लाकेट बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नंदू निवासी सालिक पुरबेरता चौराहा थाना परशुरामपुर, स्वर्ण व्यापारी अरविंद कुमार और अभिषेक सोनी उर्फ संतोष सोनी निवासी सिकंदरपुर थाना हर्रैया शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पांच दिसंबर को गोंडा जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के चारू गांव निवासी कुसुम देवी ने हर्रैया थाने में तहरीर दिया था। जिसमें कहा गया था कि वह चार दिसंबर को थानाक्षेत्र के अमारी बाजार में किसी काम से गई थीं। शाम करीब सवा चार बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारकर कान में पहना सोने का जेवर (झाला) छीन ले गए। पुलिस ने अनुसार इस घटना में शामिल नंदू ने छीना गया जेवर अरविंद सोनी और अभिषेक सोनी को बेच दिया था। दोनों के कब्जे से लूटा गया जेवर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed