{"_id":"611134298ebc3ef41b76708a","slug":"police-arresr-two-gangster-basti-news-gkp404952823","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं आरोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं आरोपित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, रामपुर के रहने वाले हैं आरोपित
- 25-25 हजार रुपये का है इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। रामपुर जिले के रहने वाले दो इनामी गैंगस्टरों को लालगंज पुलिस ने सोमवार को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर हाइवे स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनके खिलाफ लालगंज थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी आमिर व इसी थानाक्षेत्र के चिड़ीमार गांव निवासी रतन उर्फ नंद किशोर की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों मुंडेरवा थाने के लखनऊ-गोरखपुर हाइवे स्थित एक ढाबा पर रुके हैं। सूचना पर पहुंची लालगंज व मुंडेरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।