फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police accused of theft climbed up to police

चोरी का आरोपी चालक गिरफ्तार, 30 हजार बरामद

Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police accused of theft climbed up to police
पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
चोरी का आरोपी चालक पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बोलेरो में यात्रियों को बैठाकर रास्ते में सामने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 29500 हजार रुपये और पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ।
पुरानी बस्ती थाने के एसओ सर्वेश राय हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रोडवेज तिराहे पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने नाम शिवकुमार यादव निवासी नरायनपुर धोबीघाट थाना कुरेभार जनपद सुल्तानपुर बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि गांव के ही पप्पू के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज से ऐसे व्यक्ति को बोलेरो पर बैठता है, जो बाहर से कमा कर आते हैं। रास्ते में उनके बैग एवं अटैची से सामान चोरी कर लेता है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया चोर
गोविंद कुमार जायसवाल निवासी बरगदवा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर गुजरात के बड़ौदा से आ रहे थे। उनकी ट्रेन 12दिसंबर को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर रुकी। पत्नी के साथ साधन की तालाश में वह रोडवेज अयोध्या पहुंचे। वहां से बोलेरो चालक के साथ बस्ती पहुंचे। चालक के हेल्पर ने बैग और अटैची बोलेरो में पीछे रखकर बैठ गया। रास्ते में अटैची का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। बस्ती के हड़िया पुल के नीचे दोनों को उतार दिया। इसके बाद बोलेरो लेकर चालाक चला गया। गाड़ी से नीचे उतरने पर ताला टूटा देखकर चोरी का अहसास हुआ। इसकी सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed