फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poles toppled in the storm remain unrepaired; power out for six days.

Basti News: आंधी में टूटे पोल नहीं हुए दुरुस्त, छह दिन से बिजली गुल

Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Poles toppled in the storm remain unrepaired; power out for six days.
महराजगंज। ठुठवा गांव में आंधी-बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पोल दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल लगाने के दौरान गड्ढों में सीमेंट, कंक्रीट और मोरंग की जगह सिर्फ मिट्टी डाली जा रही है। कहा कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगना है। लापरवाही से आंधी में पोल गिर जाएंगे। मंगलवार से ही पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हर्रैया के महाराजगंज फीडर से जुड़े ठुठवा गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान पांच बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे। इसके बाद बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए पोल दोबारा लगाने का काम शुरू कराया गया। ग्रामीण बलराम त्रिपाठी, जंगबहादुर वर्मा, राकेश त्रिपाठी और राममंगल नाई ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पोलों को मजबूती देने के लिए निर्धारित सामग्री का इस्तेमाल करने के बजाय गड्ढों में मिट्टी भरकर ऊपर से ढक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार रामचंद्र चौधरी ने बताया कि नई बिजली लाइन के निर्माण के दौरान पोल को सीमेंट, कंक्रीट और मोरंग से मजबूती दी जाती है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए पोलों को दोबारा लगाने पर इस सामग्री के लिए बजट नहीं मिलता है। अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि काम का टेंडर नहीं हुआ है। मौखिक रूप से कहने पर ठेकेदार से काम कराया जा रहा है। इसलिए कोई बजट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed