फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM's security will be from ground to sky

Basti News: जमीन से आसमान तक होगी पीएम की सुरक्षा

Mon, 20 May 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
PM's security will be from ground to sky
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी।
पॉलिटेक्निक मैदान में 22 मई को होगी जनसभा, एसपीजी ने डाला डेरा
विज्ञापन

आकाश मार्ग से नहीं गुजरेंगे हेलिकाॅप्टर व हवाई जहाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छठे चरण के लिए बस्ती मंडल में 25 मई को मतदान होगा। इसके चलते यहां का सियासी पार बढ़ गया है। 22 मई को पॉलिटेक्निक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए मार्ग डायवर्ट किया गया है। धरती से आसमान तक सुरक्षा की जाएगी। आसमानी इलाके को नो फ्लांइग और ड्रोन जोन घोषित किया गया है। एसपीजी ने रविवार को ही यहां डेरा डाल दिया। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का एसपीजी से सुरक्षा का खाका तैयार किया है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक कार्यक्रम से एक दिन पहले से ही जिले के आकाशीय क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन एवं नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान आकाश में किसी भी तरह के गुब्बारे, पतंग एवं ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी रहेंगी। जिले की सीमा में हवाई यात्रा भी नहीं होगी। रैली के दौरान जिला और आसपास के इलाके नो फ्लाइजोन रहेंगे। कोई भी हेलिकाप्टर या हवाई जहाज जनपद के ऊपर से नहीं होकर जाएगा। सुरक्षा घेरा अभेद बनाने में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जगह-जगह एआई कैमरे लगाए जाएंगे जो इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे। इनसे फेस रिकग्रिशन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्रिशन आदि में काफी मदद मिलेगी। पीएम की सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी, दूसरा घेरा अर्धसैनिक बलों के जवानों और तीसरा घेरा पीएसी व पुलिस का होगा। पालिटेक्निक ग्राउंड में प्रधानमंत्री की सुरक्षा तीन घेरों में रहेंगी। सुरक्षा की तैयारियों को तैयारियां आरंभ कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बलों, एटीएस के कमांडो सहित दो हजार जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

--

रैली स्थल पर बनाए जा रहे हेलीपैड
रैली स्थल के बगल में ही मैदान पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तीनों हेलीकॉप्टर यहीं उतरेंगे। इसके बाद वह काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। तीनों हेलीपेड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

इतनी फोर्स रहेगी तैनात

- 60 राजपत्रित अधिकारी, 150 निरीक्षक 200 उपनिरीक्षक

- पांच कंपनी पीएसी, तीन अर्धसैनिक बलों की कंपनी तैनात

- 1700 कांस्टेबल, 350 होमगार्ड, सादे कपड़ों 21 स्पेशल टीमें

- 50 एटीएस के कमांडो, 15 खुफिया विभाग की टीमें

- 1200 होमागार्ड, 65 यातायात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

- 21 ड्रोन कैमरों से होगी निगहबानी

----------

पीएम के इर्द-गिर्द रहेंगे एसपीजी व एनएसजी कमांडो

चारों दिशाओं में एसपीजी और एनएसजी कमांडो आधुनिक असलहे लेकर मुस्तैद रहे। पांच घेरे में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई। एसपीजी के अलावा एनएसजी कमांडो, एटीएस, एसटीएफ, अर्धसैनिक बल व सिविल पुलिस समेत दो हजार से अधिक जवान जगह-जगह मोर्चा संभालेंगे।


---------
जर्मन हैंगर से बन रहा है कार्यक्रम स्थल

प्रधानमंत्री मोदी की 22 मई को होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पाॅलीटेक्निक स्थित मैदान को जर्मन हैंगर पंडाल लगाकर तैयार किया जा रहा है। वीआईपी से लेकर आम जनता को बैठाने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। एसपीजी के अधिकारी ने भी मैदान का जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दूसरी ओर वाहनों के रूट डायवर्जन, पार्किंग आदि का खाका पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने तैयार लिया है। इसके लिए उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed