{"_id":"646fb60a11783132b30895d6","slug":"pm-samman-nidhi-165-lakh-farmers-did-not-get-kyc-done-basti-news-c-7-1-181059-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सम्मान निधि : 1.65 लाख किसानों ने नहीं कराई केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सम्मान निधि : 1.65 लाख किसानों ने नहीं कराई केवाईसी
Fri, 26 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू हुई है। इस निधि के लिए 4.77 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है। दो लाख से अधिक किसान 13 वीं किस्त नहीं पा सके हैं, जबकि 1.65 लाख किसानों ने केवाईसी नहीं कराई है। अब इनके केवाईसी पर मशक्कत शुरू हो गई है। इनके केवाईसी में लोच है कि 57,500 किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जबकि 78 हजार ऐसे किसान हैं जिनका पोर्टल पर पंजीकरण करते समय भूमि रिकार्ड के अनुसार गांव गलत फीड हो गया है।
सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए आधार बेस्ड ई केवाईसी, बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक तथा भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे किसान जिन्होंने ई केवाईसी नहीं कराई है वह इस लाभ से वंचित हो जायेंगे। पीएम सम्मान निधि के लिए पात्र लाभार्थियों का डाटा पोर्टल पर सही करने के लिए शासन ने फिर से कवायद शुरू की है। इसके लिए कृषि, राजस्व, पंचायत तथा बैंक प्रतिनिधियों की टीम ग्राम पंचायत वार कैंप लगा रही है। यह कैंप 10 जून तक चलेगा। जिले में इसके लिए 4.77 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है। इनमें से दो लाख से अधिक किसानों को विभिन्न खामियों के कारण 13 वीं किस्त नहीं मिल पाई है।
.......
यह है नियमसभी पात्र किसानों को ई केवाईसी के साथ उनके खातों का एनपीसीआई से लिंक होना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं है तो उनकी भविष्य में मिलने वाली किस्त बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
जरूरी हैं ये दस्तावेज
ऐसे सभी किसान जिनको 13वीं किस्त नहीं मिली है वे सभी जिले में सीएससी व सहज द्वारा संचालित 2487 जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग तथा 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत वार लगाए जा रहे कैंप में आधार कार्ड, आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक के अलावा खतौनी ले जाकर सही कराना है।
..बोले किसान
जब से यह योजना शुरू हुई है एक भी किस्त नहीं मिली। इसके लिए कृषि विभाग में पता किया तो बताया गया कि किसी और के खाते में रुपये जा रहे हैं। सही करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, किंतु अब तक सही नहीं हुआ। -किसान जगराम चौधरी
--
आधार नंबर से मोबाइल फोन नंबर लिंक न होने के कारण केवाईसी नहीं हो पाई थी। दो माह पहले केवाईसी कराई थी। उसके बाद भी किसान सम्मान निधि का एक पैसा अभी तक उनके खाते में नहीं पहुंच सका है। -सुदामा चौधरी, दौलतचक
--
प्रधानमंत्री सम्मान निधि की दस किस्तें मिली हैं। उसके बाद उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया। इसके लिए कई बार शिकायत की, किंतु अब तक सही नहीं हुआ। शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। -अमरचंद, ताहिरपुर
--
मेरी 13वीं किस्त नहीं आई है। विभाग में पता किया तो बताया गया कि खाता आधार से लिंक नहीं है। खाता आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के कलवारी शाखा का चक्कर लगा रहे हैं, किंतु अब तक लिंक नहीं हुआ। -चंद्रकेस, बहादुरपुर
-- -- -
बोले अधिकारी
अब ई-केवाईसी ओटीपी, फिंगर तथा फेस के माध्यम से उपलब्ध है। किसानों को जिस माध्यम से सुविधा हो करा सकते हैं। योजना दिसंबर 2019 में शुरू हुई थी। उसके बाद कुछ किसानों की मृत्यु भी हो गई होगी। शुरुआत के समय किसी भी प्रकार का सत्यापन नहीं होना था इस लिए कुछ भूमिहीनों का भी काम के दबाव में हो गया था। कैंप में ऐसे सभी लोगों की पहचान कर नाम हटाने के साथ साथ मृतक किसानों के आश्रितों का नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। -अनिल कुमार, उप कृषि निदेशक बस्ती मंडल