फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Playing in the name of workers... some in the morning, some in the evening, the number becomes different

Basti News: श्रमिकों के नाम पर खेल... सुबह कुछ, शाम कुछ और हो जाती संख्या

Thu, 28 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Playing in the name of workers... some in the morning, some in the evening, the number becomes different
बस्ती। अब तक मनरेगा में धांधली के कई मामले खुल चुके हैं। यह अलग बात है कि आरोपियों का कुछ नहीं बिगड़ा। इसके चलते मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने वालों के हौसला बुलंद हैं। बहादुरपुर ब्लाॅक में मनरेगा में फर्जीवाड़ा के दो मामले अब तक खुल चुके हैं। सबकुछ पारदर्शी रहे, सरकार इसका प्रयास कर रही है। मगर, माफिया ऑनलाइन हाजिरी में खेल कर अपनी रोटी सेंक रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लाॅक में मंगलवार को 44 ग्राम पंचायतों में 2539 मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति संबंधित कर्मियों ने दर्ज किया। उपस्थिति दर्ज करने में दिन चढ़ने के साथ-साथ बढ़ता चला गया। दोपहर एक बजे तक 1284 मजदूरों की उपस्थित दर्ज की गई। तीन बजे बढ़कर यह संख्या 1696 हो गई। शाम चार बजे 2041, पांच बजे 2197, छह बजे 2394 जबकि शाम सात बजे 2539 हो गई।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक अगईभगाड़ में 29, अगौना 18, भेड़िया 43, हथिया 32, हथिया द्वितीय 58, कैथेलिया लाल 63, केवंचा 124, खलिपट्टी 63, खड़ौवा जाट 38, कुसौरा 65, लोनहा 56, माड़न 24, नगहरा 108, निरंजनपुर 17, फूलपुर 05, रखौना 16, रामपुर 48, सैफाबाद 46, सेमरा चीगन 16, सेमरा गलवा 116, शेखपुरा 142, सिल्लो 14, सोनबरसा 143 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे अकारी 63, अमिलहा 69, अठदमा 14, बहादुरपुर 41, धोबहट 29, कलवारी एहतमाली 95, करहली खुर्द 41, वैष्णोपुर 60 मजदूरो की उपस्थिति दर्ज की गई। शाम चार बजे बगियापार 27, गोविंदपुरा 17, गोविंदापुरा बहादुरपुर 163, कनैला खास 82, सिसवारी रघुबीर सिंह 56 की उपस्थिति दर्ज हुई। शाम पांच बजे कुसौरी 19, सर्रैया बुजुर्ग 82, कचूरे 55, शाम छह बजे सर्रैया खुर्द 30, रोझिया 52, कन्हौली 43, भरवलिया 72 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। शाम सात के बाद बेनीपुर 72 तथा कलवारी मुस्तहकम में 75 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई।


...
कोट

दोपहर बाद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले सभी ग्राम पंचायतों की जांच होगी। यदि फर्जी पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई के साथ-साथ मस्टरोल शून्य कर दिया जाएगा।
-संजय शर्मा, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed