{"_id":"66db4db09b3e4ba7510168d4","slug":"players-yearning-for-water-in-the-stadiumcrisis-since-one-and-a-half-month-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123330-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्टेडियम में पानी को तरस रहे खिलाड़ी... डेढ़ माह से संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्टेडियम में पानी को तरस रहे खिलाड़ी... डेढ़ माह से संकट
Sat, 07 Sep 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
वाटर कूलर खराब, सबसर्मिबल से भी नहीं मिल पा रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप है। ऐसे में प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। दोनों वाटर कूलर खराब हैं। खिलाड़ियों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।
अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। स्टेडियम में चहारदीवारी, ड्रेनेज, मैदान, पवेलियन, वाकर्स पथ, चेंज रूम, बहुउद्देश्यीय हॉल, पानी आपूर्ति व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए शासन से चार करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई है। सुस्त गति से हो रहे कार्य के चलते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक बास्केटबॉल कोर्ट का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जबकि बैडमिंटन हॉल का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। इससे खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बाधित है। स्टेडियम में जगह-जगह पड़े मलबे के कारण प्रशिक्षण गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्टेडियम में पसीना बहाने के बाद खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल की अधिक जरूरत पड़ती है, लेकिन डेढ़ माह से पानी की व्यवस्था ठप है। ऐसे में वह बाहर हैंडपंप से पानी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
...
कोट
स्टेडियम परिसर में दो सबसर्मिबल लगाने के लिए बोरिंग करा दी गई है। पेयजल आपूर्ति को जल्द ही कनेक्ट कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य चल रहे हैं। मार्च 2025 से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
-विनीत मिश्र, अवर अभियंता, यूपी-आरएनएसएस