फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players sweating on the field to perform well in sports competitions

Basti News: खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Players sweating on the field to perform well in sports competitions
- राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं तीन खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रीड़ा केंद्र निपनियां परिसर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निपनियां कंपोजिट विद्यालय के 35 विद्यार्थी सुबह शाम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पसीना बहा रहे हैं।

विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के छह बच्चे प्रियांशी, अंशिका, चांदनी, सूरज ,मुकेश, अमन ने उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल से चुने गए थे। सभी खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। इसमें अब प्रियांशी, अंशिका तथा चांदनी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। ताकि वह प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। बच्चों को शिक्षक कृष्ण गोपाल, पवन व वंदना वर्मा मार्ग दर्शन दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed