फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   plasma denge akram

कोरोना पॉजिटिव को प्लाज्मा देगा खैर ट्रस्टी का परिवार

Wed, 29 Apr 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
plasma denge akram
मोहम्मद अकरम। - फोटो : BASTI
कोरोना पॉजिटिव को प्लाज्मा देगा खैर ट्रस्टी का परिवार
विज्ञापन

बस्ती। खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली मो. अकरम और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव के इलाज के लिए प्लाज्मा देने को तैयार है। इसके लिए अकरम ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। अकरम जरूरतमंदों को कई बार ब्लड दान भी कर चुके हैं।

अकरम का कहना है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के लिए कुछ कर सकें, यह उनका सौभाग्य है। उनका कहना है कि सभी का दायित्व है कि मानव की सेवा के लिए खून जरूर दान करें। प्लाजमा दान करने का निर्णय उनके साथ भाई, पुत्र व पत्नी ने भी लिया है। अकरम ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को यदि प्लाजमा की जरूरत है तो वह उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकता है। रमजान का महीना बरकतों का है। इस महीने में जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने भी लोगों की जान बचाने को ही सही ईमान माना है। इसलिए रमजान में मरीजों की मदद के लिए यह निर्णय लिया है। मोहम्मद अकरम बताते हैं कि वे जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट कर मानव धर्म का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed